HardBoard Binding | 978-81-964273-1-3 | POETRY
Cover - Smt. Binita Bandyopadhyay
तख़्लीक-कार अनुव्रत बंद्योपाध्याय की पैदाईश बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी शहर में १९९७ के २५ जून को हुई। मां विनीता एक मशहूर फ़नकारा हैं, पिता मुकुल बंद्योपाध्याय भी तख़्लीक़ मिजाज़ के हैं। ये लगाव और हौसला घर से ही इब्तिदा होते हैं, हालांकि उसूलों पर चलने की कोशिश और दुनिया की थोपी दुनियादारी का असर है "वजूद-नामा"। बदौलत पिता की नौकरी इन्होंने अपना बचपन बोकारो थर्मल, झारखण्ड में गुज़ारा। केंद्रीय विद्यालय में तालीम के दौरान ही बहुत से ज़ुबानों में अदबिय्यात में दिलचस्पी पनपी, जिसे उस्तादों के हौसले और दर्स ने बंदगी बनाया।